Wednesday , 12 March 2025
Home आगरा Agra News: Foreign devotees performed rock kirtan in Cosmos Mall of Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Foreign devotees performed rock kirtan in Cosmos Mall of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विदेशी भक्तों ने किया रॉक कीर्तन..हरे रामा, हरे कृष्णा का बांधा ऐसा समां जिस पर झूमकर नाच उठे भक्त्. कॉसमॉस में सजाई 1100 दीपों की दीपमाला…

अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ एवं इस्काॅन आगरा की ओर से कार्तिक माह के तहत संजय प्लेस स्थित काॅसमाॅस माॅल में राॅक कीर्तन एवं दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विदेशी भक्तों ने हरे कृष्णा, हरे रामा…. सहित अन्य भजनों पर अपनी कृष्ण भक्ति की धुन से समां बांध दिया। इसके साथ ही विशेष दीप उत्सव हुआ, जिसमें 1100 दीप जलाकर दीपमाला बनाई गई। इस्कान आगरा के अध्यक्ष अरविंद स्वरूप दास प्रभु जी ने कहा कि कार्तिक मास भगवान कृष्ण का सबसे प्रिय है। इस माह के दौरान कई भक्ति गतिविधियों को सामान्य से अधिक किया जाता है।

कार्यक्रम संयोजक अशोक आटो सेल्स कीं प्रबंध निदेशक डाॅ. रंजना बंसल और ईस्काॅन आगरा के फूड फाॅर लाइफ प्रकल्प कीं संयोजक अशु मित्तल ने कहा कि कार्तिक या दामोदर का महीना सबसे अच्छा माना जाता है और आध्यात्मिक उन्नति के लिए सबसे शुभ है। यही वजह है कि विदेशी भक्तों की प्रस्तुतियों के अलावा ईस्काॅन आगरा परिवार के कार्यक्रम में शामिल होकर शहर के गणमान्य लोगों, महिलाओं ने दीपदान किया।

मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी कीं धर्मपत्नी प्राची चौधरी एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अमित किशोर कीं धर्मपत्नी प्रतिमा किशोर उपस्थित थीं। वहीं विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता चौहान, शहर कीं जानी-मानी डायटीशियन एवं उद्यमी डाॅ. रेणुका डंग, रश्मि मगन, राशि मिश्रा, एडीएम अजय सिंह कीं धर्मपत्नी किरण सिंह, पूनम सचदेवा आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।

Related Articles

आगरा

Obituaries Agra on 12th March 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra News : Kangaroo Kids Pre School children visit Police Station & Fire Station in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के कंगारू किड्स प्रीस्कूल के नन्हें मुन्ने...

टॉप न्यूज़

Agra News: Police did checking near girls college and schools in Agra…#agranews

​आगरालीक्स…आगरा में गर्ल्स कॉलेज—स्कूलों के पास पुलिस ने की चेकिंग. कॉलेज के...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Agra felt quite hot today. The day temperature reached 36 degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज अच्छी खास गर्मी हुई महसूस. दिन का तापमान 36...

error: Content is protected !!