आगरालीक्स ….आगरा की पॉश कॉलोनी में विदेशी तोते की बोली 60 हजार तक लगने पर मामला पहुंचा थाने, तोता को पिजड़े से निकाला तो बोलने लगा मम्मी पापा, दिलचस्प है मामला
आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र की पॉश कॉलोनी एक परिवार के पास विदेशी तोता था, उसने तीन साल पहले विदेशी तोता एक परिवार को दे दिया, जिससे उसकी देखरेख अच्छी हो सके। यह परिवार तीन साल से विदेशी तोता को पाल रहा था और तोता भी उनके घर की सदस्य की तरह हो गया था। तीन साल बाद शनिवार को जिस व्यक्ति ने इस परिवार को विदेशी तोता दिया था वह आ गया और अपना तोता वापस ले जाने के लिए कहने लगा। इस पर तोता को पाल रहे परिवार ने विरोध किया, मामला बढ़ा। आस पास के लोग आ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

थाने में तोता के मालिकान हक पर हुई बहस
पुलिस तोता, तीन साल से उसे पाल रहे और जिस व्यक्ति ने तोता दिया था उसे थाने ले आए। यहां भी दोनों पक्ष तोता पर अपना मालिकाना हक जताने लगे, पुलिस कर्मी भी हैरान थे। दोनों पर तोते का मालिकाना हक था एक तरफ वह व्यक्ति था जिसका यह तोता था, दूसरी तरफ वह परिवार था जो जिसको उसने तीन साल पहले तोता दिया था और वह उसे तीन साल से परिवार के सदस्य की तरह से पाल रहा था।
तोता पर छोड़ दिया, वह पहचाने कौन है मालिका
कई घंटे तक बहस चलने के बाद पुलिस के आलाअधिकारियों से वार्ता करने के बाद निर्णय लिया गया है कि तोता को मेज पर पिजड़ा रखकर बाहर निकाला जाएगा, एक तरफ व्यक्ति खड़ा होगा और दूसरी तरफ वह परिवार जो तीन साल से उसे पाल रहा है। तोता जिस तरफ जाएगा उसकी को दे दिया जाएगा। तोते को पिजड़े से बाहर निकाला गया। तोता बाहर निकला और उस परिवार की तरफ चला गया जो उसे तीन साल से पाल रहा था, उनके पास पहुंचने पर तोता बोला मम्मी पापा, पुलिस ने यह तोता तीन साल से इसे पाल रहे परिवार को दे दिया।
इसलिए हुआ विवाद
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि जिस व्यक्ति ने तीन वर्ष पहले विदेशी तोता परिवार को दिया था, उसे किसी ने आफर दिया कि वह उसके तोते को 60 हजार रुपये में खरीद लेगा। व्यक्ति को लगा कि कुछ पैसे देकर वह परिवार से तोता ले आएगा और 60 हजार रुपये में बेच देगा, इससे उसकी कमाई हो जाएगी।