Tuesday , 13 January 2026
Home आगरा Agra News: Former cadet of Agra College Uma Chahar will participate in the Republic Day Parade…#agranews
आगरा

Agra News: Former cadet of Agra College Uma Chahar will participate in the Republic Day Parade…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज की पूर्व कैडेट उमा चाहर गणतंत्र दिवस परेड में लेंगी भाग. सीआरपीएफ में हैं इस समय कार्यकरत

एनसीसी आर्मी विंग आगरा कॉलेज की पूर्व कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर उमा चाहर इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में अपनी यूनिट की तरफ से दिल्ली में कर्त्तव्य पथ पर मार्च करेंगी। उमा चाहर वर्तमान में सीआरपीएफ में कार्यरत हैं और गणतंत्र दिवस परेड में अपनी यूनिट की तरफ से भाग ले रही हैं।

कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने बताया कि उमा चाहर ने वर्ष 2018 में आगरा कॉलेज एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट के रूप में गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश डायरेक्टरेट की ओर से गर्ल्स कन्टिंजेन्ट का नेतृत्व किया था। उसी वर्ष उन्होंने यूपी बेस्ट गर्ल कैडेट एवं गवर्नर गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया था। वह नगला परमाल अकोला आगरा निवासी प्रमोद चाहर की सुपुत्री हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो आरके श्रीवास्तव, 1 यूपी वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल एस सुबीर कुमार, कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल, सूबेदार मेजर बलदेव सिंह आदि ने उन्हें बधाई प्रेषित की हैं।

Related Articles

आगरा

Agra News: Dr. BRA University organised ‘Run for Swadeshi’ rally on National Youth Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में राष्ट्रीय युवा दिवस पर ‘रन फ़ॉर स्वदेशी’. विवि छात्र-छात्राओं, शिक्षकों...

आगरा

Agra News: Blankets distributed for cows at Kanha Gaushala in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की कान्हा गौशाला में गायों के लिए बांटे कंबल. 900 गौमाताओं...

आगरा

Agra News: A CNG car suddenly caught fire in Sadar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बर्निंग कार. सदर में अचानक सीएनजी कार में लगी आग....

आगरा

Agra Weather: The night temperature in Agra dropped below 5 degrees Celsius, possibility of Dense fog…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा. दिन...

error: Content is protected !!