आगरालीक्स…आगरा में पूर्व विधायक की संपत्ति कुर्क. पूर्व विधायक का 400 वर्ग मीटर का प्लॉट पुलिस प्रशासन ने किया कुर्क..जानें कितनी है इस प्लॉट की कीमत
एटा के पूर्व विधायक जोगिंदर यादव और रामेश्वर यादव की आगरा में संपत्ति को कुर्क किया गया है. एटा पुलिस के दिशा निर्देशन में पुलिस व प्रशासन ने इनका 400 वर्ग मीटर का प्लॉट कुर्क किया है.

बता दें कि एटा के पूर्व विधायक जोगिंदर यादव और रामेश्वर यादव का थाना सिकंदरा स्थित नीरव निकुंज फेस वन में एक 400 वर्ग मीटर का प्लॉट है. प्लॉट की कीमत 80 से 90 लाख रुपये बताई जा रही है. कुर्की की प्रक्रिया में एसडीएम परीक्षित खटाना, नायब तहसीलदार सुधीर गिरि, सिकंदरा और एटा पुलिस के दिशा निर्देशन में हुई.
इस दौरान पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी और चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह मौजूद रहे।