Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Foundation stone of 250 crore business laid in Shoe-Tech Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सबिजनेस

Agra News: Foundation stone of 250 crore business laid in Shoe-Tech Agra…#agranews

196

आगरालीक्स…आगरा की जमीं से जूता इंडस्ट्री औद्योगिक ​क्रांति का बनेगी सिरमौर. शू-टेक आगरा में रखी गई 250 करोड़ के कारोबार की आधारशिला, 7225 विजिटर्स के आगमन से ऐतिहासिक बना दो दिवसीय मेला

सरकार के लक्ष्य से अधिक किया अचीव
रचनात्मकता, आधुनिकता और ऐतिहासिक कारोबार की संभावनाओं के बीच उत्साह का माहौल मानो जूता इंडस्ट्री आगरा की जमीं से औद्योगिक क्रांति का सिरमौर बनने जा रही है। इफ्कोमा द्वारा एमएसएमएई मंत्रालय भारत सरकार, एफमेक, सीएलई के सहयोग से होटल मधु रिसोर्ट्स में आयोजित ‘शू टेक आगरा’ के 52वें संस्करण के दूसरे अंतिम दिन आयोजकों की ओर से मेले से जुड़े आंकड़े जब सामने आये तो जूता उद्योग के आने वाले दिनों में पंख फैला कर उड़ने के संकेत साफ दिखाई दिए। एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार ने पिछले दिनों 400 बिलियन डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखा था जो महज अचीव ही नहीं हुआ बल्कि इसको इंडस्ट्री ने दो कदम ओर आगे बढ़ते हुए 418 बिलियन डॉलर तक हासिल किया है। ज्ञात हो कि इस दो दिवसीय एग्जीबिशन में लगभग 250 करोड़ के कारोबार की आधारशिला रखी गई जो निश्चित रूप से सुस्ती के माहौल के बीच अर्थव्यवस्था बढ़ती रफ़्तार की ओर इशारा है।

शाम तक आते रहे लोग
दूसरे अंतिम दिन शाम तक लगातार विज़िटर्स का आना जारी रहा, ऐसा लग रहा था मानो कोरोना काल के लम्बे समय बाद हुए इस आयोजन में सहभागिता के मौके को इंडस्ट्री से जुड़ा कोई भी कारोबारी चूकना नहीं चाहता था।

दिखी अर्थव्यवस्था की बढ़ती रफ़्तार
यह सच है कि ऐसे आयोजन में सीधेतौर पर खरीददारी नहीं होती है लेकिन कारोबारी अनुबंध एक बड़ी फिगर को जरूर सामने ला रहे हैं, हम उत्साहित हैं कि शू-टेक आगरा में दो दिनों में लगभग 250 करोड़ के कारोबार की आधारशिला रखी गई जो निश्चित रूप से सुस्ती के माहौल के बीच अर्थव्यवस्था बढ़ती रफ़्तार की ओर इशारा है।

  • शरद कान्त वर्मा, कार्यकारी निदेशक, इफ्कोमा

चायना से उठता भरोसा बन रहा अवसर
भारत का फुटवियर कारोबार स्वर्णिम युग की ओर तेजी के साथ बढ़ रहा है इसकी ख़ास बजह है वैश्विक बाजार में चायना की गिरती साख है। शू टेक आगरा फुटवियर कम्पोनेंट्स इंडस्ट्री के लिए सही समय पर की गई पहल है। इसी लिए आज यहाँ जेनुअन वायर-सेलर का समागम देखने को मिला

  • जीतेन्द्र त्रिलोकानी, जूता निर्यातक

आकड़े जो आये सामने
कुल एग्जीबिटर्स -86
विजिटर्स की सहभगिता – 7225
रजिस्टर्ड बिजिनेस विजिटर्स – 4258
प्रदेशों की सहभगिता – 12
जिलों की सहभगिता – 84
कुल संभावित कारोबार लगभग – 250 करोड़ रूपये

आयोजन में इस संस्थाओं की रही अहम भूमिका
• एमएसएमएई मंत्रालय, भारत सरकार
• आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैम्बर (एफमेक)
• काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स (सीएलई)
• फुटवियर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट (एफडीडीआई)
• सेंट्रल फुटवियर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (सीफटीआई)
• कॉर्पोरेट काउंसिल फॉर लीडरशिप एन्ड अवेयरनेस (सीसीएलए)
• इंडियन शू फेडरेशन
• आगरा शू मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन
• फैटर्निटी ऑफ आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स

मुख्य रूप से हुए शामिल
इस दौरान इफ्कोमा के अध्यक्ष संजय गुप्ता, महासचिव दीपक मंनचदा, एफमेक उपाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, कुलदीप सिंह कोहली, ओपिंदर सिंह लवली, जीतेन्द्र त्रिलोकानी, राजेश मंगल, चन्दर दौलतानी, दीपक नय्यर, प्रदीप वासन, अजय शर्मा, सलीम भाई आदि एग्जिविशन में ख़ास तौर से शामिल हुए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th October 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा मौसम रहेगा, जानें।आगरा में सोमवार सुबह ठंडी...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

error: Content is protected !!