आगरालीक्स .Agra News : ..आगरा में धूल भरी आंधी में एमडी जैन में पंडाल गिरने से चार घायल, महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के रात के कार्यक्रम स्थगित, कई क्षेत्र अंधेरे में डूबे। रक्त स्वाभिमान समारोह का पंडाल गिरा। टिनशेड और होर्डिंग उड़कर गिरे, लोग घायल। ( Agra News : Four injured after Pandal collapse due to dust storm in Agra#Agra
आगरा में शुक्रवार रात आठ बजे मौसम बदल गया, धूल भरी आंधी चलने से कई क्षेत्रों में होर्डिंग और टिनशेड टूट कर गिए गए। एमडी जैन इंटर कॉलेज में चल रहे महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव में पंडाल गिर गया, इसमें चार लोग घायल हो गए। एक के सिर में चोट आई है, इसके बाद रात में होने वाले कवि सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया।
कई क्षेत्रों में होर्डिंग और टिनशेड उखड़े
आंधी इतनी तेज थी कि कई क्षेत्रों में होर्डिंग और टिनशेड गिर गए, सबसे ज्यादा होर्डिंग आवास विकास कॉलोनी में गिरे। यहां भीम नगरी आयोजन के लिए बड़े स्तर पर होर्डिंग लगाए गए, कई जगह होर्डिंग सड़क पर गिर गए इससे यातायात भी बाधित रहा।
30 मिनट तक मची रही अफरा तफरी, अंधेरे में डूबा शहर
धूल भरी आंधी चलने से करीब 30 मिनट तक अफरा तफरी मची रही, लोग खुद को बचाने के लिए सुरक्षित जगह के लिए भागते रहे। आंधी के दौरान शहर और देहात अंधेरे में डूब गया, देहात में कई घंटे बाद भी बिजली नहीं आई।