आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर लूट करने वाले चार बदमाश पकड़े. योजना बनाकर इस तरह देते थे वारदात को अंजाम कि आप भी चौंक जाएंगे
आगरा में पुलिस ने हाइवे पर लूट करने वाले चार बदमाशों को अरेस्ट किया है. ये हावइे पर वाहनों को लूटने की घटना को अंजाम देते थे. रविवार को ही इन्होंने एक ट्रक लूटाा था. सभी लुटेरे हापुड़ और मेरठ के रहने वाले हैं और इनके नाम फिरोज, सदृदाम हुसैन, मोहम्मद सहरोज और फरमान हैं. इनके गैंग में शामिल दो बदमाश अभी फरार हैं. बदमाशों ने बताया कि वह वाहनों को लूटकर सस्ते दामों में बेचते हैं. पुलिस ने इनके पास से एक कार भी बरामद की है.

रविवार को इन्होंने ट्रक लूटा था और लूट के मसय धोखा देने के लिए नम्बर प्लेट बदल देते थे. आगरा से लूटे गए ट्रक को ये मथुरा ले गए. बाद में आगरा में ही इस ट्रक को बेचने का प्लान था.
बताया जाता है कि नुनिहाई रोड बजरंग पेट्रो के पास एक ट्रक खड़ा था और क्लीनर सुभाष ट्रक के अंदर लेटा था. तभी रात को यहे बदमाश चुपके से उसमें घुस गए और सुभाष को दबोच लिया. सुभाष के हाथ पैर बांधकर रैपुरा जाट के पास सड़क किनारे फेंक दिया. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी. पुलिस ने आज इन बदमाशों को सिकंदरा थाना क्षेत्र से अरेस्ट किया. इनके पास से एक स्विप्ट कार, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, 4 मोबाइल, 4 नम्बर प्लेट, 5 चाबियां भी बरामद हुई हैं.