Tuesday , 13 January 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Framework of Rural self employment#Agra
बिगलीक्स

Agra News : Framework of Rural self employment#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना एवं रूरल सेल्फ इम्प्लायमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट 2.0 के एक्शन प्लान की रुपरेखा की गई तैयार। ( Agra News : Framework of Rural self employment#Agra )
होटल कोर्टयार्ड बाई मैरियाट में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना एवं रूरल सेल्फ इम्प्लायमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट 2.0 के एक्शन प्लान के निर्धारण हेतु क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सहित अन्य आठ राज्य जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, लद्दाख और उत्तर प्रदेश, 100 से अधिक योजना को क्रियान्वित करने वाले अधिकारीगणों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभाग किया गया।


सम्पूर्ण देश के युवाओं को आधुनिक एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर उनकी कौशल क्षमता की अभिवृद्धि एवं स्वरोजगार,रोजगारपरक हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा हेतु विचार मंथन किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि पंकज यादव, संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने उक्त योजना को 2025-26 में लागू करने के समस्त पहलूओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा इस योजना से संबंधित सभी घटकों हेतु राज्यों द्वारा किये जा रहे प्रयास,सुझाव पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उनके साथ कार्यशाला में श्री अभिषेक सिंह, मिशन निदेशक, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन एवं अन्य राज्यों के 100 से अधिक अधिकारीगण प्रतिभाग कर रहे है।


ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा 02 दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिन दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के नवीन वर्जन 2.0 को सम्पूर्ण संचालन संबंधी गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Seven resolutions passed in the Municipal Corporation’s executive meeting…#agranews

आगरालीक्स…सूरसदन मेट्रो स्टेशन के लिए भूमि देगा नगर निगम. बिजलीघर चौराहे का...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Aadya and Anveshika from Agra will hone their creativity by visiting the ‘Lekhak Gaon’

आगरालीक्स…आगरा की आद्या और अनवेषिका जाएंगी ‘लेखक गाँव’, भारत का पहला ऐसा...

बिगलीक्स

Agra News: Dr. Rameej & Dr. Parvej connection in religious conversion start from SNMC Agra

आगरालीक्स Agra News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इस्लामिक मेडिकोज ग्रुप...

बिगलीक्स

Etah News: 24 year old youth found in lovers house, Both killed

एटालीक्स …वीडियो देखें प्रेमिका से रात में उसके घर मिलने पहुंचे प्रेमी...

error: Content is protected !!