आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज अपने परिवार और परिचितों को ताजमहल सहित अन्य स्मारक फ्री में घुमा सकते हैं, आज सभी स्मारकों में प्रवेश फ्री है। ( Agra News : Free entry in Taj Mahal & Other Monuments today on 19th November 2025#Agra )
एएसआई द्वारा 19 से 25 नवंबर तक विश्व धरोहर सप्ताह मनाया जा रहा है, पहले दिन यानी 19 नवंबर बुधवार को विश्व धरोहर सप्ताह में ताजमहल के साथ ही सभी स्मारकों में फ्री प्रवेश मिलेगा। एएसआई आगरा सर्किल की अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिथा एस. कुमार ने 19 नवंबर को ताजमहल सहित सभी स्मारकों में फ्री प्रवेश के आदेश जारी किए हैं। मगर, ताजमहल के मुख्य गुंबद पर जाने के लिए 200 रुपये की टिकट खरीदनी होगी।
25 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम
विश्व धरोहर सप्ताह के तहत स्मारकों में कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 19 नवंबर को आगरा किला में विश्व धरोहर सप्ताह का शुभारंभ होगा, आगरा किला में देश के स्वतंत्रता आंदोलन की फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 21 नवंबर को आगरा किला में देश भक्ति गीतों पर काव्य पाठ होगा, 22 नवंबर को ताजमहल में चित्रकला प्रतियोगिता, 23 नवंबर को देश भक्ति गीत गायन की प्रतियोगिता होगी, 25 नवंबर को फतेहपुर सीकरी में वाद विवाद प्रतियोगिता होगी, हेरिटेज वाक कराई जाएगी।