आगरालीक्स…Agra News: आगरा में त्योहार आते ही एफएसडीए की टीम ने घेवर, पेठा, पनीर, मिल्क केक के सैंपल लेना शुरू कर दिया है, 23 सैंपल लिए गए। ( Agra News: FSDA take 23 Sample before Rakshabandhan#Agra)
आगरा में एफएसडीए की टीम ने चार और पांच अगस्त को शहर और देहात क्षेत्र में मिठाई की दुकानों की जांच की। टीम ने मिठाई की दुकानों के साथ ही डेयरी से भी सैंपल लिए हैं। टीम ने दो दिन में 23 सैंपल लिए। इसमें पंछी पेठा छलेसर, ब्रजवासी पेठा स्टोर छलेसर, मिंट कैफे एंड रेस्टोरेंट, रोहता, श्रीराम मिष्ठान भंडार, ईदगाह बस स्टैंड, होम स्वीट, शहीद नगर, मां कैलादेवी स्वीटस खेरागढ़, बनवारी लाल हलवाई खैरागढ़, श्री बांके बिहारी मिष्ठान भंडार, एत्मादपुर, श्री राधा क्रष्ण स्वीटस एत्मादपुर से सैंपल लिए।