आगरालीक्स…आगरा में जी20 डेलीगेशन आ चुका है. शनिवार—रविवार को आगरा में ही रहेंगे. जानिए क्या—क्या होंगे कार्यक्रम और कौन—कौन होंगे साथ
आगरा में जी20 समिट के लिए इन देशों के प्रतिनधिमंडल आगरा आ चुका है. करीब 100 से 125 मेहमानों का आगरा में भव्य स्वागत सत्कार किया गया. ये विदेशी मेहमान शनिवार और रविवार को आगरा में ही रहेंगे. यहां वे कई कार्यक्रमों में भाग भी लेंगे और आगरा फोर्ट तथा ताजमहल का दीदार करने भी जाएंगे.

शनिवार को ये होंगे कायक्र्म
शनिवार को जी20 एमपावर समूह की बैठक फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज कन्वेंशन में होगी. दो दिवसीय इस बैठक का शुभारंभ सुबह दस बजे केंद्रीय महिला एंव बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी. इस कार्यक्रम में महिलाओं को सभी क्षेत्रों में नेतृत्व लायक बनाना, डिजिटल स्किल और फ्यूचर स्किल को बढ़ावा देना जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. समापन में महिला एंव बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मुंजापारा महेंद्र भाई महिला सशक्तिकरण के पहल की जानकारी देंगे. विदेशी मेहमान शविार को ही आगरा किला का दीदार करेंगे. आम पर्यटकों के लिए आगरा किला शनिवार को सुबह से शाम तक बंद रहेगा. शाम को जी20 मेहमानों के लिए आगरा किला में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया है जिसमें प्रोजेक्शन मैपिंग और लाइट एंड साउंड शो होगा. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल रहेंगी.
रविवार को ताजमहल का दीदार
विदेशी मेहमानों का यह दल रविवार को ताजमहल का दीदार करेगा. आम पर्यटकों के लिए रविवार को पूरे दिन ताजमहल बंद रहेगा और केवल ये वीवीआईपी ही ताज देखने पहुंचेंगे.