Friday , 19 June 2026
Home आगरा Agra News: Gandhi and Shastri’s birth anniversaries being celebrated in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Gandhi and Shastri’s birth anniversaries being celebrated in Agra…#agranews

388

आगरालीक्स…आगरा में गांधी-शास्त्री जयंती पर विश्वविद्यालय हुआ सेमिनार तो आगरा मेट्रो में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने ली स्वच्छता एवं कर्तव्यनिष्ठता की शपथ

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के गांधी अध्ययन केंद्र एवं समाज विज्ञान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” विषय पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी, गांधी अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. राजेश कुशवाहा, समाज विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. मो. अरशद और विधि संकाय के समन्वयक डॉ. राजीव वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया।

इससे पूर्व कुलपति प्रो. आशु रानी एवं कुलसचिव अजय मिश्रा ने समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के साथ पालीवाल पार्क परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया तथा गांधी जी एवं शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इसके उपरांत विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने संविधान विषय पर गीत और भाषण प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. आशु रानी ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी के अहिंसा एवं स्वदेशी के सिद्धांतों को आज के परिप्रेक्ष्य में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों तथा संविधान के मार्गदर्शन को अपनाकर ही राष्ट्र का कल्याण संभव है।” साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्वयंसेवकों को बधाई दी और देश के निर्माण में संघ के योगदान की सराहना की।

कुलसचिव अजय मिश्रा ने संबोधन में कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पालन करना भी उतना ही आवश्यक है। कार्यक्रम के समापन पर स्वच्छता कर्मियों और अन्य कर्मचारियों का सम्मान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजेश कुशवाहा ने किया।
आईटीएचएम के निदेशक प्रो. यू. एन. शुक्ला ने संविधान के अनुच्छेदों को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में डॉ. राजीव वर्मा, प्रो. रणवीर सिंह, प्रो. संजय चौधरी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. भूपेंद्र स्वरूप, डॉ अंकुर जैन, प्रो. लवकुश मिश्रा, डॉ. मो. हुसैन, प्रो. रजनीश अग्निहोत्री सहित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं विजय, आरंश, तान्या, निखिल, प्रियंका, रिया, संजय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिवम गुप्ता ने किया।

मेट्रो में ली सुरक्षाकर्मियों ने शपथ
महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आगरा मेट्रो में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने स्वच्छता एवं कर्तव्यनिष्ठता की शपथ ली। ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सुरक्षाकर्मियों ने दोनों महापुरुषों को नमन किया। इस कार्यक्रम के दौरान आगरा मेट्रो के सुरक्षा आयुक्त एवं उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक ने सभी सुरक्षाकर्मियों को दोनों महापुरुषों के आदर्शों पर चलने हेतु प्रेरित किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : This is the best time to eat mangoes in Agra, but the common man is unable to enjoy them due to high prices.

आगरालीक्स…आगरा में आम किस दाम ? आवक बढ़ने से दशहरी के भाव...

आगरा

Obituaries of Agra on 19th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Srimad Bhagwat Katha ongoing at the Radhakrishna Temple in Agra’s Lawyers Colony#agranews

आगरालीक्स…सोशल मीडिया पर रील्स, स्टेटस ने लोगों को अपने वास्तविक लक्ष्य से...

आगरा

Agra Live News: Body of 30-year-old man found in Agra drain#agranews

आगरालीक्स…आगरा में नाले में मिली 30 साल के युवक की लाश. शरीर...

error: Content is protected !!