आगरालीक्स…आगरा में गूंज रहे बप्पा के जयकारे. पुष्पांजलि टावर एक्सटेंशन हॉल में धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश उत्सव, सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या भी हुई
राधा अष्टमी के पावन अवसर पर 19 सितंबर 2026 को पुष्पांजलि टावर एक्सटेंशन हॉल, दिल्ली गेट, आगरा में भव्य गणेश उत्सव, सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवक मित्र मंडली, पंचरत्न अपार्टमेंट, पुष्पांजलि टावर एक्सटेंशन, पुष्पांजलि टावर एवं राज अपार्टमेंट, दिल्ली गेट, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 6:30 बजे भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ सहभागिता की। भजन एवं धार्मिक कार्यक्रमों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणेश भक्त एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी भक्तों ने भगवान श्री गणेश से सुख, समृद्धि, शांति एवं सभी के मंगल की कामना की।
“गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया!”