आगरालीक्स ….आगरा में धूम स्टाइल में हाईवे पर डकैती करने वाला गैंगस्टर आलोक यादव की तलाश में पुलिस दबिश देती रही, 50 हजार का ईनामी आलोक यादव जेल पहुंच गया।

यमुना पार निवासी गैंगस्टर आलोक यादव ने 11 जुलाई की रात को तीन घंटे में हाईवे पर एक के बाद एक लूट की थी। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आलोक यादव की धरपकड़ के लिए पुलिस 15 दिन से दबिश दे रही थी उसके करीबी और रिश्तेदार सहित 10 लोगों को पुलिस जेल भेज चुकी है लेकिन आलोक यादव पकड़ में नहीं आया था।
25 जुलाई को आलोक यादव ने कर दिया समर्पण, गया जेल
पुलिस आलोक यादव की तलाश में दबिश दे रही थी, उसने 25 जुलाई को संभल स्थित कोर्ट में समर्पण कर दिया, संभल में उसके खिलाफ आक्र्स एक्ट में मुकदमा दर्ज था, उसके जमानतदारों ने प्रार्थनापत्र दिया कि आलोक यादव गलत संगत में पड़ गया है अब वे उसे अपनी जमानत पर नहीं रखना चाहते हैं। कोर्ट से उसे मुरादाबाद जेल भेज दिया।