आगरालीक्स …आगरा में दर्दनाक हादसा, एसएन मेडिकल काॅलेज में नाले की सफाई कर रही मशीन की चपेट में आने से 11 साल के बच्चे की मौत।
आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज परिसर से होकर नाला निकल रहा है। एसएन के रेडियोडायग्नोस्टिक विभाग के पास नाले की सफाई चल रही थी, चारो तरफ घूमने वाली मशीन नाले से कूड़ा निकालकर रेडियोडायग्नोस्टिक बिल्डिंग के बगल में डाल रही थी।
11 साल के बच्चे की मौत
नाले से कुड़ा निकालने के बाद मशीन उसे रेडियोडायग्नोस्टिक बिल्डिंग की तरफ डाल रही थी, यहां एक 11 साल का बच्चा खड़ा हुआ था। बच्चा मशीन की चपेट में आ गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। एसएन मेडिकल काॅलेज के अधिकारियों के साथ ही पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
सांकेतिक फोटो