Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: Gifts craze on Karva Chauth. Jewelery number one in demand…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिजनेस

Agra News: Gifts craze on Karva Chauth. Jewelery number one in demand…#agranews

246

आगरालीक्स…करवाचौथ पर गिफ्ट्स का क्रेज. डिमांड में ज्वैलरी नंबर वन, मोबाइल फोन, साड़ियां और टूर का किया जा रहा वादा…

सुहागिनों का पर्व करवाचौथ कल पूरे देश में मनाया जाएगा. आगरा में भी इस पर्व को लेकर उत्साह और उमंग आज बाजार में देखा जा सकता है. समय के साथ यह पर्व भी बदला है और अब पति—पत्नी इस दिन एक दूसरे को खास गिफ्ट देकर इसे और यादगार मनाना चाहते हैं. आज बाजार में इसका क्रेज दिखाई दिया. हर बार की तरह इस बार भी अपने हमसफर को गिफ्ट के तौर पर ज्वैलरी नंबर वन रही. शहर के ज्वैलरी शोरूम्स पर आज जबर्दस्त भीड़ देखने को मिली. खासकर पुरुष करवाचौथ पर अपनी पत्नी को ज्वैलरी के रूप में एक शानदार गिफ्ट देने के लिए ज्यादा उत्साहित दिखे. ज्वैलरी में भी उनकी पसंद रिंग, मंगलसूत्र, पायल, टीका और कानों के झुमके रहे.

मोबाइल और गैजेट्स की भी खरीदारी
बाजारों में आज के दिन मोबाइल और गैजेट्स की शॉप पर भी अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी. लोगों ने अपने हमसफर के लिए करवाचौथ पर एक अच्छा मोबाइल या अच्छा गैजेट पसंद किया.

साड़ियों की​ बिक्री अधिक
ज्वैलरी, मोबाइल के अलावा साड़ियों की बिक्री आज सबसे ज्यादा रही. शहर के पुराने बाजार हों या फिर एमजी रोड, सदर, कमला नगर जैसी कॉलोनियों पर मौजूद शोरूम..साड़ियों की जबर्दस्त बिक्री रही. कीमती से कीमती साड़ियों का चुनाव किया गया.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!