आगरालीक्स…आगरा में गैस सिलेंडर में आग लगने से युवती की मौत. माचिस जलाते ही आग की लपटों से घिर गई युवती, जब तक परिजन बचाते, हो गई मौत
आगरा में गैस सिलेंडर में आग लगने से युवती की मौत् का मामला सामने आया है. मामला आगरा के थाना इरादतनगर के गांव गढ़ी उद्दा का है. यहां शुक्रवार दोपहर एक घर में गैस सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई. युवती ने जैसे ही माचिस जलाई, आग की लपटें उठीं और लपटों ने युवती को पूरी तरह से घेर लिया. चीख पुकार कर परिजन मौके पर आए और किसी तरह युवती में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

शुक्रवार दोपहर का मामला
मामला शुक्रवार दोपहर का है. मृतक युतवी का नाम नीरज पुत्री राजू बताया गया है. वह खाना बनाने के लिए रसोई में गई थी. रसोई में पहले से गैस सिलिंडर से रिसाव हो रहा था. जैसे ही माचिस जलाई तो रसोई में नीरज को आग की लपटों ने घरे लिया. नीरज के चीखने चिल्लाने की आवाज से परिवारीजन और पड़ोसी मौके पर आ गए. नीरज को बुरी तरह से आग से घिरा देख परिजनों ने किसी तरह उसे बचाने के लिए उस पर कपड़ा डाल दिया. आग को तो बुझा लिया गया लेकिन गंभीर रूप से झुलसने से नीरज की मौत हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.