आगरालीक्स…आगरा में स्कूल के छात्र ने छात्रा का फोटो एडिट कर आपत्तिजनक बनाया. फिर किया ब्लेकमेल. 50 लाख के जेवर और नकदी हड़पी..आरोपों के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक व्यक्ति् ने अपनी बेटी के साथ पढ़ने वाले छात्र पर ब्लैकमेल करते हुए 50 लाख के जेवर और कैश हड़पने का न सिर्फ आरोप लगाया है बल्कि उसकी बेटी की फेसबुक आईडी को हैक कर उसके फोटो को एडिट कर अश्लील बनाने और बदनाम कर ब्लैकमेल करने की भी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.थाना जगदीशपुरा में दर्ज शिकायत में पीड़ित छात्रा के पिता ने आरोप बताया कि उनकी बेटी जब इंटर की पढ़ाई कर रही थी तभी स्कूल में पढ़ने वाला एक छात्र उस पर गलत नजर रखने लगा. उसने छात्रा की फेसबुक आईडी हैक कर ली और बाद में फोटो को एडिट कर आपित्तजनक बनाया और छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी छात्र ने उनकी बेटी पर मानसिक रूप से दबाव बनाया और धीरे—धीरे उससे गहने और कैश मांगने लगा. उन्होंने बताया कि छात्र ने उनकी बेटी से तीन लाख रुपये कैश और करीब 50 लाख के जेवर ले लिए हैं.
परिजनों ने बताया कि ब्लैकमेल से उनकी बेटी बीमार हो गई. जब उससे पूछा गया तो उसने इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने इसके बाद आरोपी छात्र से बात की तो उन्होंने धमकी दी. इसके बाद भी आरोपी उनकी बेटी को बदनाम कर रहे हैं. पीड़ित परिवार ने थाना जगदीशपुरा में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी.