आगरालीक्स…धनतेरस और दिवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में आ रही गिरावट. जानिए आज का भाव
धनतेरस और दिवाली से पहले सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. सराफा बाजार में आज सोने की कीमत के साथ ही चांदी की कीमत में भी गिरावट हुई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार आज यानी बुधवार को सर्राफा बाजार में सोना 227 रुपये सस्ता हुआ. अब यह 50135 रुपये पर आ गया है तो वहीं चांदी 245 रूपये सस्ती हुई है जो कि 55,765 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है.

धनतेरस पर सेना खरीदना माना जाता है शुभ
बता दें कि धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. इसके अलावा दिवाली पर भी सोने की जमकर खरीददारी की जाती है. ऐसे में अगर सोना—चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रहती है तो यह लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगा.