आगरालीक्स …Agra News: आगरा में भाजपा नेता के भाई की पत्नी के बैग में रखे पर्स से लाखों रुपये के गहने चोरी, शादी में शामिल होने के लिए आगरा आए थे। ( Agra News: Gold Jewellery stolen from BJP Leader brother bag#Agra )
आगरा के भाग्य नगर कॉलोनी के रहने वाले भाजपा नेता ओम प्रकाश चलनी वाले के भाई छत्रपाल के बेटे आकाश की चार दिसंबर को शादी थी और छह दिसंबर को रिसेप्शन था। शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से उनके भाई जितेंद्र परिवार के साथ आए थे।
ट्रैवल एजेंसी की कार से गए दिल्ली
10 दिसंबर को जितेंद्र अपने परिवार के साथ 10 दिसंबर को शास्त्रीपुरम की ट्रैवल एजेंसी से कार बुक कराकर गए। उनका सामान ड्राइवर ने कार के ऊपर रख दिया, ड्राइवर ने सुल्तानगंज की पुलिस पर कार रोकी और किसी से बात की। इसके बाद मथुरा में एक ढ़ाबे पर करीब एक घंटे कार खड़ी रखी। जब उन्होंने घर पर सामान उतारने के बाद देखा तो बैग में रखे पर्स से 200 ग्राम से अधिक सोने की ज्वैलरी गायब थी।