आगरालीक्स …Agra News : नई तकनीकी से आईवीएफ के रिजल्ट अच्छे आने लगे हैं। बांझपन की समस्या बढ़ने के साथ ही अत्याधुनिक इलाज भी उपलब्ध हो रहा है। ( Agra News : Good result of IVF in Agra #Agra )
बांझपन की समस्या तेजी से बढ़ रही है, अधिक उम्र में शादी के साथ ही रहन सहन और तनाव भरी जिंदगी से पुरुष और महिला बांझपन की समस्या बढ़ रही है। बड़ी संख्या में बांझपन से पीड़ित मरीज परामर्श लेने के लिए अस्पताल में पहुंचने लगे हैं।
आईवीएफ के रिजल्ट में इजाफा
बांझपन में जिन दंपती को इन विट्रो फर्टिलाइजेशन यानी आईवीएफ की सलाह दी जा रही है उनमें अब रिजल्ट भी अच्छे आने लगे हैं। पहले रिजल्ट 50 प्रतिशत से कम थे तो अब 70 प्रतिशत से अधिक रिजल्ट आ रहे हैं।