आगरालीक्स…आगरा पुलिस का गुड वर्क. 24 लाख रुपये कीमत के 121 मोबाइल फोन ढूंढकर निकाले. अपना खोया मोबाइल पाकर खुश हुए लोग…
आगरा पुलिस का गुड वर्क सामने आया है. सर्विलांस सेल नगर जोन को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पिछले दो माह में गुम हुए मोबाइल फोनों को यूपी कॉप एवं अन्य माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई करते हुए 121 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इन मोबाइल फोन की कीमत 24 लाख रुपये के करीब आंकी गई है. पुलिस उपायुक्त नगर सूरज राय के दिशा निर्देशन में यह सराहनीय कार्य किया गया है.
आज इन बरामद किए गए मोबाइल फोन्स को उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए. अपने खोये मोबाइल फोन पाकर स्वामियों के चेहरे खिल उठे. उन्होंने आगरा पुलिस का आभार जताया है. टीम में प्रभारी सर्विलांस सेल अंकुर मलिक और प्रभारी एसओजी हरीश कुमार सहित अन्य शामिल रहे.