आगरालीक्स…आगरा में कल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आ रहीं हैं, विश्वविद्यालय के अधिकारी और कालेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक करेंगी। इसके साथ ही नेशनल चैंबर के 77 वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी और क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी, सदर बाजार, का लोकार्पण करेंगी। इसके लिए दिन भर तैयारी चलती रही।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की कुलाधिपति, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कल यानी 30 जुलाई को दोपहर 2.15 बजे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कन्नौज से कार से आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि पहुंचेंगी, यहां वे लंच लेंगी इसके बाद नेशनल चैंबर के 77 वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए 3.15 बजे होटल ग्रांड मर्यक्यूस के लिए रवाना होंगी। करीब दो घंटे तक कार्यक्रम में रहेंगी, 5.20 बजे सदर स्थित क्वीन एम्प्रेस मैरी लाइब्रेरी, का लोकार्पण करेंगी। इसके बाद शाम छह बजे आंबेडकर विवि के गेस्ट हाउस में आ जाएंगी और रात में गेस्ट हाउस में नाइट स्टे करेंगी।31 जुलाई को विवि के अधिकारी और एडेड कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ करेंगी बैठक
31 जुलाई को कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल सुबह पहले आंबेडकर विवि के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। विवि का दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को है इसकी तैयारियों की जानकारी लेंगी।दोपहर 12 से एक बजेत विवि परिक्षेत्र के एडेड कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक करेंगी।