आगरालीक्स…आगरा में महाशिवपुराण कथा को निकली भव्य कलशयात्रा. शिव के जयकारों से गूंज उठे मार्ग.
खण्डेलवाल महिला संघ द्वारा महाशिवपुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर आज 121 कलशों के साथ भव्य यात्रा निकाली गई. जिस मार्ग से यह कलश यात्रा निकली, वह मार्ग शिव के जयकारों से गूंज उठा. कलश यात्रा का स्वागत भी किया गया. श्रीराम मंदिर पंचकुइयां से निकली यह कलश यात्रा खंडेलवाल सेवा सदन शाहगंज पर पहुंची. इस कथा के (मुख्य यजमान) मुकेश खंडेलवाल, स्नेहलता खंडेलवाल हैं. शिव पुराण में पूज्य श्री योगेश जी महाराज द्वारा महात्यम, देवराज चंचुला की कथा, शिव की महिमा का वर्णन किया गया।

खण्डेलवाल महिला संघ की अध्यक्ष मीरा खण्डेलवाल, सचिव रश्मि खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष रेखा खण्डेलवाल, संरक्षिका रानी दिव्या, नीलम, शुचि, अंजू, प्रमिला, मोना, रेखा, ज्योति, राखी, मुक्ता, रुचि आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम में खंडेलवाल युवा क्लब के अध्यक्ष ऋषि खंडेलवाल, अंकित खंडेलवाल, शोभित खंडेलवाल के साथ-साथ राज किशोर खंडेलवाल, महेंद्र खंडेलवाल, छैल बिहारी खंडेलवाल, लक्ष्मण खंडेलवाल आदि कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे.