Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: Grand Visitor’s Day of BNI Taj on 31st July in Agra…#agranews
आगराबिजनेस

Agra News: Grand Visitor’s Day of BNI Taj on 31st July in Agra…#agranews

238

आगरालीक्स…आगरा के 150 से अधिक बिजनेसमैन होंगे एक साथ. बीएनआई ताज के जरिए इंटरनेशनल लेवल पर अपने व्यापार को बढ़ाने का होगा प्रयास. 31 जुलाई को ग्रैंड विजिटर डे….

आगरा के विभिन्न क्षेत्र के व्यापारियों को राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने का प्रयास है। शहर के बिजनेस लीडर्स का सबसे बड़ा नेटवर्क तैयार करके। जिसकी पहल बीएनआई ताज(बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशन) ने 150 से अधिक विभिन्न क्षेत्र के व्यापारियों को एक माला में पिरोकर की है। 31 जुलाई को आईटीसी मुगल होटल में जिसका ग्रैंड विजिटर डे आयोजित किया जा रहा है। जिसमें एक प्लेटफार्म पर विभिन्न क्षेत्र के व्यापारी मौजूद रहेंगे।

संजय प्लेस स्थित होटल फेयरफील्ड बाई मेरिएट में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष शिवम चावला, उपाध्यक्ष अंकित खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष रोहित डंग, रीजनल डायरेक्टर प्रवीन कुमार जैन, तारिका जैन ने दी। अपने व्यापार को नए पंख लगाने व ऊंचाईयां प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में व्यापारियों को जुड़ने के लिए आह्वान किया। बताया कि बीएनआई, एक विश्व स्तरीय मान्यता प्राप्त व्यवसायिक मंच है। जो सकारात्मक कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय व अन्तरार्ष्ट्रीय सदस्यों को अपने व्यवसाय को बढ़ाने में मदद करने के लिए समर्पित है। यह व्यवसायिक नेटवर्क का विस्तार करने, स्थायी व्यावसायिक संबंध बनाने और विकास और सहयोग के नए अवसरों को उजागर करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर मुख्य रूप शिखा जैन, सौरभ गुप्ता, अमित खत्री, गगन, अनामिका, मन, वेदपाल, मयंक, सचिन, शिवांग, केशव, विशाल आदि मौजूद थे।

ऐसे बढ़ेगा व्यापार
बीएनआई के मैम्बर एक दूसरे के व्यापार को बढ़ाने में सप्लायर और एजेन्ट की तरह काम करेंगे। मैम्बर ही उत्पाद को राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खरीदने व बेचने में मदद करेंगे। आवश्यकता पढ़ने पर खुद भी ग्रुप में शामिल लोगों के उत्पाद खरीदेंगे व दूसरों को भी प्रोत्साहित करेंगे। एक ही प्लेटफार्म पर विभिन्न व्यवसाय के जुड़े लोग शामिल होने से व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलेगी। बीएनआई कनेक्ट एप्लीकेशन के जरिए वैश्विक स्तर पर व्यापार बढ़ाने के बेहतर मौके मिलेंगे। एक चैप्टर में किसी उत्पाद के एक व्यवसायी ही मैम्बर होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra News: Deliberations held on making Agra a hub for wedding tourism…#agranews

आगरालीक्स…आगरा को वेडिंग टूरिज्म का कैपिटल बनाया जा सकता है. भारत की...

आगरा

Agra News: Dr. Nandan Singh elected President of the Provincial Medical Services Association in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव में अध्यक्ष बने डॉ....

आगरा

Agra News: The ‘Savarna’ community will gather on September 5 regarding the Agra Satyagraha…#agranews

आगरालीक्स….आगरा सत्याग्रह को लेकर 5 सितंबर को जुटेगा सवर्ण समाज. प्रधानमंत्री से...

आगरा

Agra News: A grand ‘Nishan Yatra’ was taken out in Agra amidst chants of “Shyam.”..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्याम नाम के जयकारों के बीच निकली भव्य निशान यात्रा....

error: Content is protected !!