आगरालीक्स…Agra News: ग्रेटर आगरा, आगरा कॉलेज का नाम बदलकर महारानी अहिल्याबाई होल्कर किया जा सकता है, कलआगरा आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं घोषणा। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी होंगे शामिल।( Agra News: Greater Agra, Agra College , ISBT May be rename as Maharani Ahilyabai Holkar#Agra )
महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर एक जून को जीआईसी मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इसके साथ ही अभिनेता अनिल जॉर्ज के भी कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।
किसी एक जगह का नाम बदलकर महारानी अहिल्याबाई होल्कर करने का प्रस्ताव
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महारानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ किसी एक जगह का नाम बदलकर महारानी अहिल्याबाई होल्कर किए जाने की घोषणा कर सकते हैं। जिन जगहों के नाम बदले जाने हैं उसमें ग्रेटर आगरा, 201 साल पुराने आगरा कॉलेज, शाहजहां पार्क, आईएसबीटी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का नाम बदलकर महारानी अहिल्याबाई करने का प्रस्ताव भेजा गया है। मुख्यमंत्री स्तर से निर्णय लिया जाना है कि किस एक जगह का नाम बदल जाएगा।
आज केंद्रीय राज्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री होंगे शामिल
शनिवार को नगर निगम और भाजपा द्वारा दोपहर तीन बजे से एसएनजे गोल्ड फतेहाबाद रोड पर महारानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल होंगे।