आगरालीक्स… आगरा में सगाई के लिए निकले दूल्हा के किडनैप होने की सूचना से खलबली, एकाउंटेंट है दूल्हा, दुल्हन पक्ष का कहना है कि सगाई से पहले बुलट और 14 लाख कैश दुल्हा पक्ष को दिया गया।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के युवक की शादी मैनपुरी की रहने वाली युवती से एक साल पहले तय हुई थी। युवक एकाउंटेंट है, 15 लाख रुपये में रिश्ता तय हुआ। सोमवार को देवरी रोड स्थित मैरिज होम में लगुन सगाई का कार्यक्रम था।
दूल्हा को कर लिया किडनैप
मैरिज होम में शाम से सगाई की तैयारी चल रही थी, रात तक दूल्हा नहीं आया। दूल्हा पक्ष से पूछने पर बताया कि अभी आने वाला है लेकिन कई घंटे बाद भी नहीं आया तो दुल्हन पक्ष को शक हुआ। इस पर उन्हें बताया गया कि दूल्हा को अज्ञात लोकर किडनैप कर ले गए हैं। काफी देर तक दूल्हा का पता नहीं चला।
पंचायत में भी नहीं हुआ फैसला
रात तक दूल्हा के न आने पर पंचायत हुई, पंचायत में भी कोई फैसला नहीं हो पाया। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि बुलट और 14 लाख रुपये कैश सगाई से पहले दूल्हा पक्ष को दे दिया गया था। साजिश के तहत दूल्हा को गायब कर दिया है। एसीपी सदर अर्चना सिंह का मीडिया से कहना है कि जांच की जा रही है।