आगरालीक्स….. आगरा में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, दावत खा रहे दूल्हे की मौसा की मौत।

आगरा के बड़ा उखर्रा, सदर में रामप्रकाश ओझा के बेटे प्रिंस का सोमवार को लग्न सगाई का कार्यकम था, कहरई, शमसाबाद रोड से वधु पक्ष की तरफ से लग्न सगाई लेकर लोग आए थे। रात को दावत का कार्यक्रम चल रहा था, वर पक्ष की तरफ से रात में राजीव शर्मा पहुंचे, उन्होंने लग्न सगाई में पहुंचते ही बंदूक से हर्ष फायरिंग की।
दूल्हे के मौसा के लगी गोली
राजीव शर्मा ने बंदबू से हर्ष फायरिंग की, बंदूक झुक गई और सामने दावत खा रहे दूल्हा के मौसा 35 वर्षीय सुभाष निवासी कांच का नगला डौकी के गोली लगी। परिजन उन्हें लेकर एसएन पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी, शादी के घर में कोहराम मच गया।
पुलिस जांच में जुटी
हर्ष फायरिंग करने वाला राजीव शर्मा सिक्योरिटी गार्ड है पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आरोपी को अरेस्ट करने के प्रयास किए जा रहे हैं।