आगरालीक्स…आगरा मे जिम संचालक के घर मे लगाई आग। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

आगरा के रुनकता क्षेत्र से 11वीं की छात्रा कोचिंग करने गई थी। छात्रा गायब हो गई। सीसीटीवी में छात्रा जिम संचालक के साथ जाती हुई दिखाई दी। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को छात्रा को दिल्ली से बरामद कर लिया। लेकिन जिम संचालक पुलिस की पकड़ में नहीं आया.
शुक्रवार सुबह आक्रोशित लोगों ने रुनकता में जिम संचालक के घर पर आग लगा दी . आक्रोशित लोग जिम संचालक को गिरफ्तार की मांग कर रहे हैं. पुलिस और ग्रामीण आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।