आगरालीक्स…आगरा कैंट से 10 लाख की ज्वैलरी के साथ चोर को जीआरपी ने किया अरेस्ट. पकड़ा गया चोर व्यापारी, कर्जा हुआ इतना अधिक कि बन गया चोर…
आगरा कैंट जीआरपी ने एक चोर को10 लाख रुपये की ज्वैलरी के साथ अरेस्ट किया है. यह चोर ग्वालियर का रहने वाला है और अनाज का आढ़तिया है. पुलिस पूछताछ में इसने बताया कि व्यापार में काफी नुकसान होने और कर्जा अधिक होने पर वह चोी करने लगा. ट्रेनों में यात्रियों के पर्स व बैग एंव जेवरात चोरी करता था. महिलाएं जब सो जाती थीं, तब वह पर्स या बैग लेकर भगा जाता था. चार मुकदमे पहले सेजीआरपी ने बताया कि पकड़े गए चोरी का नाम रितेश अग्रवाल पुत्र दिनेश अग्रवाल है. यह ग्वालियर के डबरा का रहने वाला है. इस पर पहले से ही चार मुकदमे दर्ज हैं. आरोपी को जेल भेज दिया गया है.