Monday , 21 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Guru ka Taal cut on the highway will be closed for Agra Metro station…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Guru ka Taal cut on the highway will be closed for Agra Metro station…#agranews

591

आगरालीक्स…आगरा मेट्रो स्टेशन के लिए हाइवे पर गुरु का ताल कट होगा बंद. 30 मीटर पहले अस्थाई कट से बनाया जाएगा रास्ता…यातायात नहीं होगा डायवर्ट

आगरा मेट्रो के प्रॉयरिटी कॉरिडोर के अंतिम दो स्टेशन गुरुद्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन के लिए काम शुरू कर दिया गया है. हाइवे पर बैरीकेडिंग तो पहले से ही की जा चुकी है और अब गुरुद्वारा गुरु का ताल कट को बंद करने की तैयारी है. यूपीएमआरसी गुरु का ताल पर बनने वाले मेट्रो स्टेशन के लिए इस कट को बंद करेगा. इसके लिए 30 मीटर पहले यानी फुट ओवर ब्रिज के पास एक अस्थाई कट बनाया जाएगा और रास्ता दिया जाएगा. मेट्रो स्टेशन बनने के बाद अस्थाई कट को बंद कर दिया जाएगा और फिर से गुरु का ताल कट शुरू कर दिया जाएगा. यूपीएमआरसी के प्रस्ताव पर यातायात पुलिस ने हामी भर दी है.

अगस्त—सितंबर तक आईएसबीटी तक चल सकती है मेट्रो
यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट आगरा मेट्रो का पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी गेट से लेकर सिकंदरा तक है. इसमें छह स्टेशनों ताज पूर्वी गेट से मनकामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो इस समय संचालित हो रही है. इसके आगे के चार स्टेशन एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज अंडरग्राउंड हैं. अंडरग्राउंड में सुरंग बनाने का काम पूरा कर लिया गया है और जल्द इन चारों स्टेशनों के बीच ट्रैक बिछाया जाएगा. आरबीएस के आगे का स्टेशन आईएसबीटी है. आईएसबीटी तक पिलर लग चुके हैं और जल्द ही स्टेशन का​ निर्माण किया जाएगा. सूत्रों के अनुसार अगस्त—सितंबर तक आईएसबीटी तक मेट्रो का संचालन शुरू कर दिया जाएगा.

गुरु का ताल और सिकंदरा पर बनेंगे मेट्रो स्टेशन
आरबीएस से आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन तक मेट्रो ऐलिवेटेड चलेगी. गुरु का ताल पर स्टेशन बनाने का काम इस माह के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा. एलिवेटेड मेट्रो होने के कारण पहले फुट ओवर ब्रिज को हटाने की बात चल रही थी लेकिन अब इसे हटाने की जरूरत नहीं होगी. ऐलिवेटेड ट्रैक इससे अधिक ऊंचाई पर होगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Cloudy Sky forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानेंआगरा में सोमवार सुबह मौसम...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 21st September 2026

आगरालीक्स आगरा का 21 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ यूपी में छह...

बिगलीक्स

UGC Roll Back Agra Update: Traffic on Yamuna Expressway smooth, Agra Police media cell

आगरालीक्स… आगरा में यूजीसी रोलबैक को लेकर प्रदर्शन, पुलिस के अनुसार, यमुना...

बिगलीक्स

Agra News Live: ADA self registration of 142 Plots up to 100 square Meter Area

आगरालीक्स आगरा में बड़ी राहत, 100 वर्ग मीटर से कम के आवासीय...

error: Content is protected !!