आगरालीक्स…आगरा में जिम संचालक अपने साथ छात्रा को ले गया. दो समुदायों का मामला होने से तनाव. आधी रात को थाने पर जुटे लोग. 48 घंटे का अल्टीमेटम
आगरा के थाना सिकंदरा अंतर्गत रुनकता में जिम संचालक अपने साथ छात्रा को ले गया है. इससे यहां पर तनाव फैल गया है. तनाव का कारण है दो समुदायों का मामला. आरोपी जिम संचालक मुस्लिम है. इसकी जानकारी होने पर हिंदू महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आधी रात को सिकंदरा थाने पर जुट गए. पुलिस ने जब मुकदमा दर्ज कर लिया उसके बाद वह शांत हुए. हिंदू महासभा ने आरोपी जिम संचालक को पकड़ने के लिए पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया है. पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए रात से ही दबिश दे रही है.

ये है पूरा मामला
मामला रुनकता का है. यहां साजिद नाम का युवक जिम संचालक है. वह सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे रुनकता की रहने वाली एक छात्रा को अपने साथ लेकर चला गया. जब देर शाम तक छात्रा का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश की. खोजबीन में उन्हें पता चला कि साजिद उसे अपने साथ लेकर चला गया है. इस पर परिजन आरोपी की शिकायत करने रुनकता चौकी पर पहुंचे. इधर मामला दो समुदायों का होने से तनाव की स्थिति पैदा हो गई. जानकारी पर हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष रोनक ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य बंटी सिकरवार, बजरंग दल सुरक्षा प्रमुख दीपेश जैन, टीटू जैन, हरी ठाकुर, बृजेश भदोरिया आदि भी पहुंच गए. आधी रात को सभी थाना सिकंदरा पर जुट गए. पुलिस ने आरोपी साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. परिजनों को आश्वासन दिया है कि छात्रा की शीघ्र बरामदगी कर ली जाएगी. वहीं हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष रौनक ठाकुर का कहना है कि पुलिस छात्रा को अगर 48 घंटे के अंदर बरामद नहीं करती तो कार्यकर्ता थाने का घेराव करेंगे.
सीसीटीवी में दिखा आरोपी
इधर पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी भी चेक किए हैं. जिसमें वह दिखाई दे रहा है. आरोपी साजित छात्रा को अपने साथ कार में लेकर गया है.