आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में करोड़ों की नकली दवा बरामदगी के आरोपी हे मां मेडिको के संचालक हिमांशु अग्रवाल को मिली जमानत, डेढ़ महीने से जेल में। ( Agra News: Hai Maa Medico Owner Himanshu Agarwal get bail)
आगरा में 22 अगस्त को ड्रग डिपार्टमेंट और एसटीएफ की टीम ने छापा मारा था। सहायक औषधि आयुक्त नरेश मोहन दीपक ने हे मां मेडिको के संचालक हिमांशु अग्रवाल के साथ ही यूनिस, वारिस, विक्की कुमार, सुभाश कुमार और फरहान सहित छह के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाए थे कि 22 अगस्त को हे मां मेडिको पर छापा मारा लेकिन वहां पहले से ही एसजीएसटी की टीम जांच कर रही थी, इस कारण कार्रवाई नहीं हो पाई, हे मां मेडिको से बाहर निकल कर रजा रहे थे तो एक आटो जिसमें दवाएं रखीं थी उसे चालक आकिर मलिक सहित पकड़ लिया, आटो में 12 प्लास्टिक के बोरे में दवाएं भरी हुईंं थी, पूछताछ में चालक ने दवाएं आगरा कैंट स्टेशन से पार्सल से लेकर आने की बात कही थी, आरोप लगाए थे कि ये दवाएं हे मां मेडिको को सप्लाई होनी थी। इसी दौरान औषधि विभाग को एक करोड़ रुपये की रिश्वत देने के आरोप में हिमांशु अग्रवाल को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया था। पांच गोदाम सील किए गए थे और पांच फर्मों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
हाईकोर्ट से मिली जमानत
स्थानीय अदालत ने जमानत खारिज कर दी थी, हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। न्यायमूर्ति ने आदेश में कहा कि आवेदक के पास लाइसेंस है आटो चालक आकिर मलिक के बयान के अलावा उसके खिलाफ कोई ठोस सुबूत नहीं है। आवेदक के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि हिमांशु अग्रवाल को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है, उसकी फर्म हे मां मेडिको पर खरीद बिक्री का लाइसेंस है। एफआईआर में उसका नाम आकिर मलिक के बयान में शामिल किया गया है, इसके अलावा दवाओं के नकली होने का कोई भी सुबूत नहीं है।