आगरालीक्स …आगरा दिल्ली इंटरसिटी और आगरा से होकर जाने वाली ताज एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान रिजर्वेशन हो जाएगा, पैसे देकर बिना रिजर्वेशन के बैठना खत्म, यात्रियों के लिए सुविधा, चेकिंग स्टाफ को आज दी गई हैंड हेल्ड टर्मिनल।
अब रेलवे स्टेशन पर चार्ट की व्यवस्था खत्म की जा रही है, ट्रेन के टीटी और चेकिंग स्टाफ को भी चार्ट उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। इसकी जगह हैंड हेल्ड टमिर्नल दिए जा रहे हैं। इससे एक क्लिक पर ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों का ब्योरा मिल जाएगा, यह भी पता चल जाएगा कि कौन सी सीट खाली है कि किस सीट को कैंसल किया गया है। ऐसे में चेकिंग स्टाफ ट्रेन के अंदर ही यात्री से पैसे लेकर रिजर्वेशन कर सकेंगे।

आगरा दिल्ली इंटरसिटी, ताज एक्सप्रेस में दिए गए टर्मिनल
सबसे पहले कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में हैंड हेल्ड टर्मिनल दिए गए थे, इसके बाद ताज एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस में हैंड हेल्ड टर्मिनल गए गए और रविवार को आगरा कैंट स्टेशन पर सुबह गाड़ी संख्या 14211 आगरा-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस में चेकिंग स्टाफ को हैंड हेल्ड टर्मिनल उपलब्ध करा दिए गए।