आगरालीक्स…आगरा में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया गया हवन. व्यापारियों ने की उत्तम स्वास्थ्य के मंगलकामना
देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण अडवाणी जी के स्वास्थ्य की मंगलकामना के लिए द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन ने हवन का आयोजन किया। सदरभट्टी चौराहा स्थित हरमिलापी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी पदाधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहूति दी व अडवाणी जी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। दशहरा पर्व पर सभी सदस्यों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। फैडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने कहा कि 1956 में फैडरेशन की स्थापना में में लालकृष्ण अडवाणी जी का विशेष योगदान रहा। भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान से पलायन कर भारत पहुंचे सिंधी, पंजाबी, सिख व खत्री समाज के लोगों को स्थापित करने व समाज को संगठित करने के लिए नानाजी देशमुख, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी व लालकृष्ण अडवाणी ने फैडरेशन के संस्थापक स्व. राजकुमार सामा जी को बिखरे मोतियों को एक माला में पिरोने का काम सौंपा। आज 1956 से लेकर 2026 तक आज तक फैडरेशन तरक्की ही करता रहा। हवन के अंत में आरती कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य से नारी भाई, प्रमोद महाजन, धर्मपाल, गोवर्धन सोनेजा, संजय अरोरा, संजय मगन, रवि भूषण, अजय महाजन, अजय कुमार, दिलपरीत सचदेवा, मुरलीधर पंजवानी, जगदीश बत्रा, विशाल लालवानी, प्रकाश दीपक, विनोद भागवानी, भीष्म लालवानी आदि उपस्थित थे।
स्थायित्व चाहिए तो वरिष्ठों का सम्मान करना सीखिए
राजनैतिक हो या गैर राजनैतिक संगठन, यदि वह अपने वरिष्ठों का सम्मान नहीं करेगे तो अधिक दिन तक टिक नहीं पाएगे। द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा व पदाधिकारियों ने कहा कि स्थायित्व के लिए अपने बड़ों का सम्मान, मार्गदर्शन बहुत आवश्यक है। जो लोग अपनी जड़ों को भूले मिट गए। मजबूत वृक्ष बनने के लिए जड़ों से जुड़े रहना जरूरी है। फोन पर अडवाणी जी के पुत्र जयन्त अडवाणी से बातचीत में पता चला कि नियमित जांच के लिए अस्पताल पहुंचे अडवाणी जी को हृदय व किडनी में दिक्कत होने के कारण भर्ती किया गया था। परन्तु अब वह स्वस्थ होकर वापस घर आ गए हैं।