आगरालीक्स…आगरा में अगले महीने एचडीएफसी लगाएगी रक्तदान शिविर. पुस्तिका का विमोचन
एचडीएफसी बैंक द्वारा विगत वर्षो की भाँति 2022 के दिसंबर मास मे संपूर्ण भारत वर्ष मे रक्त दान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। एचडीएफसी बैंक द्वारा वर्ष 2005 से प्रत्येक वर्ष विभिन्न शहरों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। 2005 में प्रारंभ किए रक्तदान शिविर में 58 शाखाओं के अंतर्गत 4000 यूनिट रक्त एकत्रित किए गए थे एवं 2019 तक 24000 रक्तदान शिविरों में 430000 यूनिट से भी ज्यादा रक्त एकत्रित किए जा चुके है।
आज रविवार को केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल द्वारा एचडीएफसी बैंक द्वारा किए गए संपूर्ण रक्तदान शिविर को दर्शाती हुई पुस्तिका का विमोचन किया गया। एचडीएफसी बैंक के सर्किल हेड संजय शर्मा ने विस्तार पूर्वक 17 वर्षों से चले आ रहे रक्तदान शिविर के बारे में बताया। मंत्री ने एचडीएफसी बैंक द्वारा किए जाने वाले इस महान कार्य की सराहना की एवं सभी लोगों को कार्य में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने बताया रक्तदान महादान होता है एवं एक यूनिट रक्त से कई लोगों की जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

कार्यक्रम के दौरान एचडीएफसी बैंक से अधिकारी दीपक साहनी, मनीष मिश्रा शिखा शर्मा, अंजली राठौर उपस्थित थे। समारोह मे उपस्थित सभी लोगो ने इस महापर्व को सफल बनाने का संकल्प लिया।