आगरालीक्स…आगरा में जन औषधि केंद्र पर लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर. 100 रोगियों को मिला उपचार
देव नगर खंदारी स्थित जन औषधि केंद्र पर रविवार को रोजर फाउंडेशन के द्वारा आयोजित स्वास्थ्य कैंप संपन्न हुआ जिसमें 100 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सा टीम में डॉ. एस.के.कश्यप (शुगर रोग विशेषज्ञ), डॉ.शीला (नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ), डॉ.कौस्तुभ साने (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. शत्रुघन सिंह यादव (हड्डी रोग विशेषज्ञ),डॉ.अदिति यादव (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. ललित जुनेजा (त्वचा रोग विशेषज्ञ),शामिल रहे। अधिकतर मरीज नाक,कान,गला ,खासी, जुखाम, और पेट की समस्याओं से पीड़ित थे।रोजर फाउंडेशन की अध्यक्ष दलवीर कौर ने शिविर को सफल बनाने के लिए डॉक्टर्स टीम व स्टाफ का धन्यवाद दिया व बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण शिविर प्रत्येक माह के पहले रविवार को आयोजित किया जाता है, शिवर में, कॉर्पोरेट मानव संसाधन प्रमुख श्री महेश गुप्ता, स्नेहा राजपूत, मुकेश चाहर ,गौरव यादव, मोंटी कश्यप ,आशु राणा, सतेंद्र आदि का सहयोग रहा।