आगरालीक्स …बिजली की दर के नए ट्रैरिफ के लिए इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन उत्तर प्रदेश कल आगरा में जनसुनवाई करेगा।
चेयरमैन, इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन उत्तर प्रदेश अरविंद कुमार जी 18 जुलाई को यूपीईआरसी की आगामी बैठक/हियरिंग के संबंध में गुरुवार को सुबह 11 बजे से आरबीएस डिग्री कॉलेज के आर्डिटोरियम में जनसुनवाई होगी।
दक्षिणांचल विद्युत निगम लिमिटेड ने वर्ष 2024 25 के लिए सकल राजस्व आवश्यकता और नए टैरिफ का प्रस्ताव सौंपा है। कोई भी संगठन, व्यक्ति अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकता है।