आगरालीक्स…Agra News : आगरा में हीट स्ट्रोक के मरीज आने लगे हैं, उल्टी दस्त के साथ बेचैनी और घबराहट की समस्या हो रही है, शहर में 60 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के साथ ही 30 स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज उपलब्ध है। ( Agra News : Heat stroke alert in Agra#Agra)
जीवनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि मेले में उल्टी-दस्त व बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। इन्हें उपचार दिया गया। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं प्रसव पूर्व जांच की गई। डॉ. शर्मा ने कहा कि आरोग्य मेले में लोगों को हीटवेव से बचाव रखने, दोपहर में घरों से बाहर न निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी। तबीयत खराब होने पर स्वास्थ्य केंद्र पर आकर दिखाने की सलाह दी।
केंद्र पर जांच कराने आई चार माह की गर्भवती महिला विजय नगर निवासी 21 वर्षीय शिवानी ने बताया कि वह पहली बार गर्भवती हुई हैं। क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता गुंजलता के साथ केंद्र पर आकर मैंने अपनी प्रसव पूर्व जांच कराई है। डॉक्टर ने मेरी खून की जांच कराई। इसके साथ ही मुझे संतुलित आहार खाने की सलाह दी। साथ ही कहा कि मैं सही मात्रा में पानी पियूं।