आगरालीक्स…आगरा में गर्मी बर्दाश्त से होने लगी है बाहर. दोपहर में धूप इतनी तेज—मानो शरीर झुलस रहा हो. आज का रिकॉर्ड तापमान जानें
आगरा में पड़ रही गर्मी अब लोगों के बर्दाश्त से बाहर होने लगी है. सुबह से ही सूरज की तेज किरणें परेशान करने लगती है. 10 बजे के बाद तो धूप में एक पल भी ठहरना मुश्किल हो जाता है. जो लोग दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर जा रहे हैं, उनको ही महसूस होता है कि गर्मी कितनी है और धूप का तेज कितना. शरीर झुलस जाता है.
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
आईएमडी केअनुसार फिलहाल गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं हैं. 18 जून तक तो अभी हीट वेव चलने की पूरी संभावना है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 12/06/24) 46.0
Departure from Normal(oC) 4.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 12/06/24) 30.6
Departure from Normal(oC) 3.5