Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: Heavy rain expected in Agra for four consecutive days from tomorrow…#agarnews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Heavy rain expected in Agra for four consecutive days from tomorrow…#agarnews

254

आगरालीक्स…आगरा में हवाओं और बादलों ने मौसम किया ठंडा. तापमान भी हुआ कम. कल से लगातार चार दिन भारी बारिश के आसार हैं. जानें मौसम का पूरा अपडेट

आगरा में मंगलवार को मौसम का बड़ा परिवर्तन देखने को मिला. बादल छाने और हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया. इससे तापमान में भी कमी देखने को मिली है. पिछले कई दिनों से भीषण उमसभरी गर्मी झेल रहे लोगों को आज मौसम ने गर्मी से बड़ी राहत दी है. सुबह से ही बादल छाए रहे और हवाएं भी चलती रही. दिन में कुछ-कुछ समय के लिए धूप भी निकली लेकिन धूप का तेज इतना अधिक नहीं था.

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं. 14 सितंबर से अगले चार दिन तक आगरा में भारी बारिश हो सकती है. इससे अधिकतम तापमान जहां 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

टॉप न्यूज़

Agra News: Public holiday in UP, including Agra, on October 26 for Valmiki Jayanti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. सोमवार को बंद...

टॉप न्यूज़

Agra News: Enthusiasm abounds at the first promo run for the Agra Taj Half Marathon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन में उमड़ा उत्साह, 1500...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!