Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News : Hepatitis can be defeated only when awareness about its tests increases, otherwise it will continue to destroy lives, Dr. Ritu Garg, Director of Aastha Pathology Laboratory…#Agra
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Hepatitis can be defeated only when awareness about its tests increases, otherwise it will continue to destroy lives, Dr. Ritu Garg, Director of Aastha Pathology Laboratory…#Agra

291

आगरालीक्स…हेपेटाइटिस को तभी हरा सकते हैं जब इसकी जांचों के प्रति अवेयरनैस बढ़ेगी वरना ये ऐसे ही जिंदगियां तबाह करता रहेगा, आस्था पैथोलॉजी कीं निदेशक डॉ. ऋतु गर्ग

आम भाषा में कहें तो ज्वाइंडिस या पीलिया और मेडिकल टर्म में पहचानें तो हेपेटाइटिस। जो लोग इसे लेकर कन्फ्यूज रहते हैं पहले उन्हें बता दें कि यह सारा मामला एक-दूसरे से जुड़ा है। हेपेटाइटिस एक बीमारी है जबकि ज्वाइंडिस या पीलिया लक्षण को कहा जाता है। हेपेटाइटिस यानि लिवर की सूजन या लिवर को किसी तरह की कोई क्षति, इसके कई लक्षण हो सकते हैं जिनमें से एक या यूं कहें कि सबसे आम है ज्वाइंडिस। अन्य लक्षणों में पेट में दर्द और सूजन, यूरिन का रंग गहरा पीला, थकान, हल्का बुखार, भूख कम होना, उल्टी और मतली आदि हो सकते हैं। वहीं कारण की बात करें तो कुछ तरह के वायरस, मेटाबॉलिक कंडीशन, कुछ दवाओं, अल्कोहल और खराब खान-पान की वजह से हेपेटाइटिस हो सकता है।

शहर की जानी-मानी आस्था पैथोलॉजी कीं निदेशक डॉ. ऋतु गर्ग के अनुसार हेपेटाइटिस की रोकथाम तभी संभव है जब इसकी जांचों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। अधिकांशतः यह ब्लड टेस्ट से पकड में आता है। हैरत की बात है कि करोड़ों लोग इससे प्रभावित होते हैं और लाखों जानें इसकी वजह से हर साल चली जाती हैं, बावजूद इसके हम जांचें कराने से कतराते हैं। यह ऐसे है जैसे हम अपनी ओर आते हुए खतरे को देखकर भी आंखें बंद किए हुए खड़े हैं कि शायद खतरा हम तक पहुंचेगा ही नहीं।

हेपेटाइटिस को हम तीन तरह से डायग्नोज कर सकते हैं

  • प्रॉपर मेडिकल हिस्टी ली जाए
  • लक्षणों को इवेल्युएट करें
  • प्रॉपर फिजीकल एग्जामिनेशन करें

अनुमान काफी नहीं, पुष्टि के लिए ये दो साधारण टेस्ट
डॉ. ऋतु बताती हैं कि उक्त तीनों तरीकों से बहुत हद तक हेपेटाइटिस का अनुमान लग जाता है लेकिन आप लक्षणों से पहचान तो सकते हैं, जबकि इसको कन्फर्म करने के लिए ब्लड टेस्ट की जरूरत पड़ती है। सबसे पहले लिवर फंक्शन टेस्ट यानि एलएफटी करके देखते हैं कि ज्वाइंडिस है या नहीं, अगर है तो उसका लेवल कितना है। एसजीपीटी कितना बढ़ा हुआ है। अल्कलाइन फास्फेटेज कितना बढ़ा हुआ है। इसके अलावा हम हेपेटाइटिस ए, बी, सी और ई यानि चारों तरह के वायरस के लिए टेस्ट करते हैं ताकि पहचान सकें कि कौन सा वायरस है जिसने आपको वायरल हेपेटाइटिस का मरीज बना दिया। कई बार लिवर के साइज के लिए अल्टासाउंड कराने की जरूरत पड़ जाती है।

  1. हेपेटाइटिस पैनल
    हेपेटाइटिस पैनल एक ब्लड टेस्ट है। इसकी मदद से हेपेटाइटिस ए, बी और सी सहित विभिन्न हेपेटाइटिस वायरस की जांच की जाती है। हालांकि कभी-कभी, हेपेटाइटिस डी और ई के निदान के लिए कुछ अन्य टेस्ट कराने का सुझाव भी दिया जाता है।
  2. लिवर फंक्शन टेस्ट
    इस टेस्ट में कई ब्लड टेस्ट शामिल होते हैं, जो पूरे लिवर के स्वास्थ्य का आकलन करते हैं। इस टेस्ट में लिवर में एंजाइम का लेवल, बिलीरुबिन और अन्य पदार्थों को मापा जाता है। यह लिवर में डैमेज या शिथिलता का संकेत दे सकते हैं।
  3. एंटी-एचएवी आईजीएम
    इस टेस्ट की मदद से हेपेटाइटिस ए वायरस के लिए आईजीएम एंटीबॉडी की उपस्थिति का पता लगाया जाता है। आमतौर इस टेस्ट का सुझाव हेपेटाइटिस ए वायरस के निदान के लिए किया जाता है।
  4. एचबीएसएजी
    इस टेस्ट की मदद से एंटीजन की सतह पर हेपेटाइटिस बी की उपस्थिति का पताया लगाया जाता है। अगर टेस्ट सकारात्मक है, तो यह एक्टिव हेपेटाइटिस बी संक्रमण का संकेत हो सकता है।
  5. एंटी-एचसीवी
    यह टेस्ट हेपेटाइटिस सी वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी का पता लगाने में मदद करता है, जो वर्तमान या पिछले संक्रमण का संकेत दे सकता है।
  6. एचसीवी आरएनए
    यह टेस्ट हेपेटाइटिस सी वायरस की उपस्थिति की पुष्टि करने के लिए किया जाता है। इस टेस्ट में रक्त में वायरल आरएनए की मात्रा का पता लगाया जाता है।

एक सही पैथोलॉजी का चुनाव करें
जब आप डॉक्टर के पास जाते हैं, तो वह हेपेटाइटिस के लिए उपरोक्त टेस्ट का सुझाव दे सकते हैं। हालांकि जागरूकता लक्षणों को पहचानने में मदद करती है और आप खुद भी अपने डॉक्टर से जांच कराने पर विमर्श कर सकते हैं। आजकल सेल्फ टेस्ट की फैसिलिटी भी मिल जाती है। आपकी जांच सही हो और उसके परिणाम स्पष्ट आएं इसके लिए लैब की प्रमाणिकता और वहां पैथोलॉजिस्ट की उपलब्धता को जरूर जांच लें। सुनिश्चित करें कि आपकी टेस्ट रिपोर्ट एक कुशल पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर द्वारा ही सत्यापित की गई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!