आगरालीक्स…आगरा में पेपर लीक मामले में उच्च शिक्षा मंत्री एक्शन में. पेपर लीक के आरोपियों को 24 घंटे के अंदर सामने लाने के निर्देश…
आगरा में विवि के मुख्य परीक्षा में पेपर ली मामले में अब उच्च शिक्षा मंत्री भी एक्शन में हैं. रविवार को उन्होंने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ विवि अधिकारियों के साथ भी बैठक की और निर्देश दिए. बैठक में एसएसपी सुधीर सिंह, एसपी सिटी श्री विकास कुमार, कुपलति विनय पाठक कुलपति, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. रेखा रानी तिवारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे. उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने एक ओर प्रकरण में दोषियों के विरूद्ध कडी कार्यवाही के निर्देश दिये गये वही विभागीय कार्यवाही के लिए कुलपति एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया.इस कार्यवाही में प्रश्नपत्र लीक करने वाला प्रबंध तंत्र एवं क्रय करने वाले परीक्षार्थी को कार्यवाही की परिधि में लेने के निर्देश दिये गये है. पुलिस प्रशासन से 48 घंटे के अन्दर मुख्य दोषियों तक पहुंचने और विभागीय स्तर पर परीक्षा नियंत्रक को कार्य विरत कर कुलसचिव से कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया है. उच्च शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट कहा कि दोषी किसी भी स्तर के हो बख्शा नही जायेगा, ताकि पेपर लीक होने की पुनरावृत्ति न हो सके.

प्रश्नपत्रों को संरक्षित करने के लिए डिजिटल लॉक
उच्च शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए कि प्रश्नपत्रों को संरक्षित करने के लिए वाईफाई युक्त डिजिटल लॉक का प्रयोग किया जाए. प्रश्नपत्र सम्बन्धित महाविद्यालयों में परीक्षा प्रारम्भ होने से 30 मिनट पूर्व पहुंचाए जाये. महाविद्यालय परिसर में केन्द्राध्यक्ष के अतिरिक्त समस्त सम्बन्धित को मोबाईल ले जाना वर्जित होगा. समस्त नोडल सेन्टर पर आब्जर्वर तैनात किये जाये. शुचिता के लिए यह भी विचार किया जा रहा है कि महाविद्यालयों में प्रश्नपत्र पर्यवेक्षक एवं दो छात्रों के सामने खोला जाये एवं प्रश्नपत्रों का वितरण बैंकों के माध्यम से कराया जाये.