आगरालीक्स…आगरा के हिन्दुस्तान कॉलेज में मनाया गया वार्षिकोत्सव. तकनीकी स्पर्धाओं के साथ डांस, सिंगिंग और गेम्स जैसी एक्टिविटीज हुईं. एक हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने किया रजिस्ट्रेशन
शारदा ग्रुप के प्रतिष्ठित संस्थान हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ साइन्स एण्ड टेक्नोलॉजी का वार्षिक समारोह “ज्ञान ज्योति - 2026 " का बहुत धूम-धाम से शुभारम्भ हुआ। ज्ञान ज्योति का शुभारम्भ हिन्दुस्तान कॉलेज के भव्य प्रेक्षाग्रह एपीजे अब्दुल कलाम ऑडीटोरियम में दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना के सस्वर पाठ के उपरांत हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईईटी, आगरा के उप निदेषक अनिरुद्ध यादव रहे।सर्वप्रथम ज्ञान ज्योति 2026 के समन्वयक विवेक अग्रवाल ने सम्पूर्ण समारोह के कार्यक्रमों एवं स्पर्धाओं का विस्तृत विवरण दिया जिसमें तकनीकी इवेंट्स के अन्तर्गत टैक्नीकल क्विज, कोडिंग, ड्रोनस्ट्रॉम मॉडल माइंडस एवं पिक्सल वारफेयर, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत सोलो डॉस, सोलो सिंगिग, डांस (एकल व द्वितीय), रैप रम्बल, बनो बाजा शो डाउन, रंग मंच, बीट स्ट्रॉम, एण्ड गेम्स में फ्री फायर, बीजीएमआई, शतरंज, सिक्स सॉट वास्केटबॉल, म्यूजीकल चेयर, और लिटरेसी एण्ड फाइन आर्टस के अन्तर्गत डिबेट, शायरी, रंगोली, मेंहदी आदि का आयोजन किया जायेगा।
संस्थान के अलावा आस-पास के अन्य संस्थानों के छात्र - छात्राओं द्वारा विभिन्नि प्रतिस्पर्धओं में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकृत छात्र - छात्राओं की संख्या का विवरण देते हुये बताया कि लगभग 25 इंजीनियरिंग संस्थानों के 1 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने इस समारोह की विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने हेतु पंजीकरण कराया है एवं इन प्रतियोगिताओं में बाहर के संस्थानों से आमंत्रित निर्णायक मण्डल को आमंत्रित किया गया है। संस्थान के निदेशक डॉ. आरएस पवित्र ने अतिथि अनिरुद्ध यादव का पटका ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया तथा गत वर्ष के वार्षिक उत्सव के बाद से अब तक संस्थान द्वारा हासिल उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और बताया कि आगरा-मथुरा क्षेत्र के सभी संस्थानों में यह संस्थान किन उपलब्धियों के कारण अपनी विशेष पहचान एवं श्रेष्ठता हासिल किये हुये हैं तथा संस्थान का समाजोत्थान के लिए क्या योगदान हैं और भविष्य में क्या-क्या करने का खाका तैयार कर रखा है जिसके जरिये संस्थान नई ऊँचाइयों को हासिल कर सके।
उन्होंने बताया कि हमारे शिक्षक सिर्फ शिक्षक ही नहीं बल्कि छात्र के मेंटर भी हैं। उन्होंने बताया कि हमारे छात्र भी सिर्फ शिक्षा में ही नहीं खेलकूद, सांस्कृतिक आदि में भी संस्थान का नाम रोशन करते रहते हैं। शारदा ग्रुप के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रो. वी. के. शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि विगत 26 वर्षों से हमारा संस्थान लगातार वार्षिक समारोह ज्ञान ज्योति सफलता पूर्वक आयोजन कर रहा है। इस समारोह में छात्र अपने कौशल का प्रदर्षन करते हैं तथा प्रबधंन की विधायें सीखते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा शुभकामनायें प्रेषित की। उन्होंने ज्ञान ज्योति को ज्ञान के प्रकाष का पर्व कहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिरुद्ध यादव ने हिन्दुस्तान कॉलेज को धन्यवाद देते हुये छात्रों से कहा कि सफल होने के लिए आपको केवल ज्ञान ही नहीं अपना नैटवर्क और कम्यूनिकेषन सुधारना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि ज्ञान ज्योति 2026 में लगभग 25 कॉलेज के छात्र-छात्रायें प्रतिभाग कर रहे हैं आप उनके साथ भी अपना नैटवर्क बढ़ाने पर जोर दें। उन्होंने कहा कि आज के दौर में ए आई और मषीन लर्निंग काफी अहम हैं आप इन कौषल के द्वारा भी सफल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर आपको सफल होना है तो समय के साथ चलना होगा । अंत में उन्होंने छात्रों को इस ज्ञान ज्योति से अनेक सीख लेने तथा उन्हें जीवन में उतारने के लिए आवाहन किया । इसके साथ ही उन्होंने छात्र - छात्राओं को ज्ञान ज्योति 2026 में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया ।ज्ञान ज्योति–2026 के समन्वयक श्री मुकुन्द लाल एवं श्री विवेक अग्रवाल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन छात्रा रष्मिी और सलौनी ने किया। ज्ञान ज्योति के प्रथम दिवस एकल एवं ग्रुप डांस, टेक्नीकल क्विज, बग बाउंटी, रोबो रेस, वादविवाद, शायरी, पेटिंग, लोगो मेकिंग, फ्री फायर, मिनी मिलेटिया, चैस व गली क्रिकेट आदि आयोजन हुआ। रात्रि में डीजे नाइट का आयोजन किया गया । इस अवसर पर संस्थान के सभी विभागों के षिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्रायें आदि उपस्थित थे।