आगरालीक्स…कूल्हे या पैर में फ्रैक्चर के आपरेशन के लिए आगरा के एसएन में नई तकनीक से इसका उपचार उपलब्ध है…रविवार को इस तकनीक से दो लाइव आपरेशन किए जाएंगे. जानिए कितनी लाभप्रद हो सकती है ये तकनीक
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग और आगरा आर्थोपेडिक सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में 13 मार्च, संडे को आडिटोरियम बिल्डिंग में एक वर्कशॉप आयोजित की जा रही है. यह वर्कशॉप कूल्हे व पैर के फ्रैक्चर के इलाज के लिए आई दो नई तकनीकि के बारे में आयोजित की जा रही है. डॉ. सीपी पाल ने बताया कि कूल्हे व पैर के गंभीर फ्रैक्चर के लगभग 15—16 मरीज हर रोज एसएन में भर्ती होते हैं, जिनका सस्ता एवं सफलतापूर्वक भिन्न—भिन्न विधियों से इलाज किया जाता है. यह कार्यशाला पूर्व हड्डी रोग विशेषज्ञ स्व. डॉ. केपी श्रीवास्तव की स्मृति में आयोजित की जा रही है.
शनिवार को हुई प्रेसवार्ता में आयोजन सचिव डॉ. ब्रिजेश शर्मा और डॉ. रजत कपूर ने बताया कि इस कार्यशाला में कूल्हे एवं पैर की हड्डियों के फ्रैक्चर्स की एक नयी विधि द्वारा दो लाइव आपरेशन किए जाएंगे जिनको इइसके विशेषज्ञ डॉ. बी शिवाशंकर और डॉ. वासुदेव गाडेगोने द्वारा किए जाएंगे.
आगरा आर्थोपेडिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. संजय प्रकाश व सचिव डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि इस कार्यशाला में आगरा एवं अन्य जिलों के करीब 300 हड्डी रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे. मुख्य अतिथि के रूप में एसएन प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रशांत गुप्ता एवं उत्तर प्रदेश आर्थोपेडिक असोसिएशन के अध्यक्ष संजय धवन होंगे.
कार्यशाला में एसएन मेडिकल कॉलेज के अन्य हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृत गोयल, डॉ. विवेक मित्तल, डॉ. अश्वनी सड़ाना, डॉ. केएस दिनकर, डॉ. रविकान्त, डॉ. हेमंत चाहर, डॉ. मयूर गुप्ता भी अपना योगदान देंगे. कार्यशाला के लिए वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. केके प्रूथी, डॉ. एससी साहू, डाू. हरीश चंद्रा, डॉ. जेके जैन, डॉ. रवि सभरवाल, डॉ. अशोक विज, डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. अनुपम गुप्ता ने शुभकामनाएं दी हैं.
- 12 March 2022 Agra News
- Agra headlines
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News: Hip and leg fracture operations will be done with new technology in SNMC
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Dr. CP Pal Agra
- Dr. KK Pruthi Agra
- Dr. Rajat kapoor Agra
- SN Medical College /Agra
- SNMC
- SNMC agra
- Workshop on sunday....#agranews