आगरालीक्स ब्रज में 23 जनवरी को वसंत पंचमी से होली शुरू हो जाएगी। 40 दिन तक होली. बरसना में लठामार होली सहित होली की तिथि देखें। चार मार्च को होली है।
वसंत पंचमी पर 23 जनवरी से ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में होली शुरू हो जाएगी। ठाकुर बांके बिहारी लाल गुलाल से श्रंगार कर भक्तों के साथ होली खेलेंगे। इसके साथ ही ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में 40 दिवसीय होली की शुरुआत हो जाएगी। 40 दिन तक हर रोज ठाकुर बांके बिहारी जी को श्रंगार, राजभोग आरती के लिए चांदी के थाल में गुलाल सेवित कराया जाएगा। प्रसादी में गुलाल भक्तों पर बरसाया जाएगा। शयन आरती के समय भी गुलाल बरसाया जाएगा। ( Agra News: Holi start from 23rd January 2026 in Mathura Vrindavan, Lathmar holi on 25th February 2026)
27 फरवरी से तीन मार्च तक गुलाल के साथ टेसू की होली
वहीं, 27 फरवरी को रंग भरनी एकादशी है, एकादशी से तीन मार्च तक टेसू के फूलों के रंग से होली खेली जाएगी।
बरसाना में 25 फरवरी को लठामार होली
24 फरवरी को बरसाना में लडडू होली के साथ ही फाल्गुन महोत्सव शुरू हो जाएगा। 25 फरवरी को बरसाना की लठामार होली होगी, 26 फरवरी को नंदगांव में होली होगी।