आगरालीक्स..Agra News : . आगरा में बेसमेंट में चल रहे हॉस्पिटल बंद कराए जाएंगे। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में लिहा सलाहकार समिति की बैठक में दिए गए निर्देश। ( Agra News : Hospitals in Basement may be closed#Agra)
बैठक में ऐसे डॉक्टर तथा अल्ट्रासाउंड सेंटर की सूची तलब की जहां दो से अधिक सेंटर पर डॉक्टर काम कर रहे, जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ऐसे डॉक्टर को अपनी शिफ्टिंग की जानकारी एफिडेविट पर देनी होगी तथा सेंटर पर डॉक्टर की बायोमैट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य किए जाने को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव को निर्देश दिये कि जनपद में कोई भी अस्पताल बेसमेंट में संचालित न होने दिया जाये और पोर्टल पर सभी सूचनाये समय से अपलोड कराना भी सुनिश्चित किया जाये।
तीन सेंटर पर दर्ज कराया गया मुकदमा
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि अब तक 194 निरीक्षण किए गए जिसमें 02 सेंटर सील तथा 03 एफआईआर दर्ज कराई गईं। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि लिंग परीक्षण करना अपराध की श्रेणी में आता है, अतः जनपद में पंजीकृत अथवा गैर पंजीकृत परीक्षण केन्द्रों में किसी भी दशा में लिंग परीक्षण न होने पाए और यदि किसी परीक्षण संस्थान में इस तरह की गतिविधि होने की सूचना प्राप्त होती है तो उस संस्थान के विरूद्ध कठोर, नियमानुसार विधिक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।