आगरालीक्स …Agra News: आगरा की पॉश कॉलोनी में हाउस मेड के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर शारीरिक शोषण, किया ब्लैकमेल मुकदमा दर्ज। ( Agra News: House maid molested & Blackmail#Agra)
आगरा के कमला नगर में रहने वाली किशोरी कोठियों में काम करती है, किशोरी के परिवार में मां, बहन और भाई हैं। किशोरी का आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाली युवती ने उसकी मुलाकात एक युवक से कराई। युवक ने उसके फोटो ले लिए।
युवक ने किया शारीरिक शोषण
आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ फोटो लेने के बाद ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसे अपने घर बुलाने लगा, न आने पर फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोप है कि युवक ने किशोरी का शारीरिक शोषण शुरू कर दिया, उसने अपने दो दोस्तों की मदद से किशोरी के अश्लील वीडियो भी बनवा लिए। इसके बाद ब्लैकमेल करना शुरू करर दिया, पिछले दो साल से किशोरी से 10 से 15 हजार रुपये हर महीने लग रहा है। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।