Tuesday , 21 July 2026
Home आगरा Agra News: How to avoid kidney stones? Urologists from all over the country gathered in Agra and told the methods…#agranews
आगराहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Agra News: How to avoid kidney stones? Urologists from all over the country gathered in Agra and told the methods…#agranews

299

आगरालीक्स…गुर्दे में पथरी न हो, इससे कैसे बचें. आगरा में जुटे देशभर के यूरोलॉजिस्ट ने बताए तरीके…देखें वीडियो

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में शनिवार से नाथॅ जोन यूरोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया की कार्यशाला शुरू हुई. इसमें गुर्दे की पथरी और पेशाब की समस्याओं पर यूरोलॉजिस्टों ने चर्चा की.

आगरा यूरोलॉजी सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. एमएस अग्रवाल और वरिष्‍ठ यूरोसर्जन एवं विभागाध्‍यक्ष यूरोलॉजी प्रोफेसर डॉ. प्रशांत लवानिया ने बताया कि भीषण गर्मी के इस मौसम में पथरी के मरीजों की संख्‍या में कम से कम 20 प्रतिशत की बढ़ोत्‍तरी हुई है। ऑपरेशन की जरूरत भी बढ़ गई है। अगर पथरी से बचना है, तो पानी इतना पीना चाहिए कि दिन में तीन लीटर यूर‍िन हो।

इतना पानी पीएं कि 24 घंटे में तीन लीटर आए पेशाब
गर्मी के कारण शरीर से पसीना बहुत ज्‍यादा निकल रहा है। किडनी कई तरह की जिम्‍मेदारी निभाता है, उनमें सबसे प्रमुख है, शरीर में पानी का बैलेंस बनाए रखना। शरीर में पानी 70 प्रतिशत होता है। जब पसीना ज्‍यादा आता है और लोग जरूरत से कम पानी पीते हैं, तो किडनी यूरिन की मात्रा कम कर देता है। ऐसे में यूरिन पीला सा दिखने लगता है। ऐसा हो, तो समझ लीजिए कि शरीर में पानी की कमी हो रही है, ऐसे में सॉल्‍ट की सांद्रता बढ़ जाती है। उदाहरण के तौर पर जिस तरह पानी में लगातार नमक मिलाते हैं, तो एक समय के बाद यह नीचे जमना शुरू हो जाता है। इसी तरह से किडनी का हाल होता है, वहां पथरी बनना शुरू हो जाता है। हालांकि यह प्रक्रिया कई महीनों में पूरी होती है। ऐसे में इस गर्मी में पथरी के मरीजों को असहनीय दर्द की समस्‍या बढ़ गई है। इसके लिए इतना पानी पीएं कि तीन लीटर यूरिन बने। कार्यशाला में अत्याधुनिक विधि से मरीजों के आपरेशन किए गए।

एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता, रोबोटिक सर्जन डॉ. पीपी सिंह, डॉ. ऋषि नय्यर (NZUSI सचिव) मेरठ से, डॉ. अनिल ऐलहेन्‍स, डॉ. सुभाष यादव, डॉ. शैलेंद्र गोयल डायरेक्‍टर फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा, डॉ. गौतम बांगा और डॉ. विश्‍वजीत सिंह (केजीएमयू लखनऊ) शामिल रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

हेल्थ

Agra News: IAP Agra provided CPR training to police personnel and raised awareness…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पु​लिसकर्मियों को दी गई सीपीआर की ट्रेनिंग. आईएपी ने पुलिस...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

error: Content is protected !!