आगरालीक्स …Agra News: आगरा में कल 14 से 15 साल की किशोरियों के एक की सेंटर पर लगेगी फ्री सर्वाइकल वैक्सीन, अप्रैल से एसएन, लेडी लायल और 18 सीएचसी पर लगने लगेगी वैक्सीन। ( Agra News: HPV vaccination start from 23rd March in Agra#Agra)
आगरा में 23 मार्च को 14 से 15 आयु की किशोरियों को लेडी लायल जिला महिला चिकित्सालय में सुबह 11 बजे से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए गार्डासिल 4 वैक्सीन लगाई जाएगी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार, आगरा में 13490 गार्डासिल 4 वैक्सीन आ गई हैं, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का शुभारंभ लेडी लायल में सोमवार को सुबह 11 बजे होगा। 14 से 15 साल की किशोरियों को गार्डासिल 4 की एक डोज लगाई जाएगी।
अप्रैल के पहले सप्ताह में सभी केंद्रों पर लगने लगेगी वैक्सीन
लेडी लायल के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में गार्डासिल 4 वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी इसके बाद सीएचसी पर यह सुविधा शुरू की जाएगी। अप्रैल के पहले सप्ताह से 18 सीएचसी के साथ ही एसएन और लेडी लॉयल जिला महिला चिकित्सालय में वैक्सीन लगने लगेगी।
53 हजार किशोरियों को लगनी है वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 से 15 साल की 53 हजार किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जानी है इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।
ऐसे लगेगी वैक्सीन
बेटियों का आधार कार्ड साथ लेकर आएं, आधार कार्ड की जन्मतिथि के आधार पर 14 से 15 की आयु की किशोरियों को वैक्सीन लगेगी
परिजन साथ जाएं, वैक्सीन लगाने के लिए उनसे सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए जाएंगे